Benefits of mangoes: गर्मियों में आम खाने के फायदे । आम है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

Benefits of mangoes in Summer aam khane ke fayde : गर्मियां आते ही फलों के राजा कहे जाने वाले आम का सीजन भी आ जाता हैं। गर्मियों के मौसम में आम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है और साथ में यह मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मददगार है। आम कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आम की किस्में होती हैं, जिनमें हापुस, दशहरी, लंगड़ा, बादाम, नीलम और चौसा आदि शामिल है।

पोषक तत्वों से भरपूर आम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। आम में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई जैसे (Mango Health Benefits) पोषक तत्व होते हैं।

आम खाने के जबरदस्त फायदे | Great Benefits of Eating Mangoes

  • आम के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। आम की गुठली में मौजूद रेश एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है
  • आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है। इससे आंखों की रौशनी अच्छी बनी रहती है
  • आम के सेवन से पाचन अच्छे से होता है क्यूंकि इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़िया करता है
  • आम में पाए जाने वाला विटामिन सी इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है जिससे मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए आम का सेवन काफी फायदेमंद है क्यूंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है
  • आम में मौजूद एंटी एंऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर सेबचाव करने में मददगार होते हैं।
  • गर्मियों में अगर आपको दोपहर में घर सेबाहर निकलना है तो एक गिलास आम का पन्ना पीकर निकलें। इससे ना तो आपको धूप लगेगी और ना ही लू लगेगी। आम का पन्ना शरीर में पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखता है।
  • आम में विटामिन E होता है, जो स्किन को चमकदार बनता है। इससे मुहांसे दूर होते हैं साथ ही यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन पर ग्लो आता है। साथ में इससे सेक्स क्षमता बढ़ती है। साथ ही ये पौरुष बढाने वाला फल भी माना गया है।
  • जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है। साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं। इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है।

 

♦ Lychee Benefits And Side Effects : लीची खाने के होते हैं बहुत से हैरान करने वाले फायदे

♦ Lal Amrud Khane Ke Fayde: सफेद अमरूद से ज्यादा हेल्दी है लाल अमरूद

♦ Anar ka Juice Peene ke Fayde: अनार के जूस के स्वास्थ्य लाभ

♦ आलूबुखारा के फायदे और नुकसान | Alubukhara (Plum) Benefits & Side Effects in Hindi

 

आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। इसमें कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। आम की खास बात यह है कि ये लू से बचाने में भी मदद करता है। आप गर्मियों में एक गिलास आम का पन्ना पीकर अगर दोपहर में बाहर निकलेंगे तो इससे लू लगने की आशंका कम हो जाती है।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

आम को पानी में भिगोकर रखने से इसकी गर्मी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप आम को बिना भिगोये खाते हैं तो आपके चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा आपको जी मिचलाने और उल्टी की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आम की गर्मी कम करने के लिए खाने से पहले कम से कम 25 से 30 मिनट के लिए इन्हें भिगो दें।

आम में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है और इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आम में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई जैसे (Mango Health Benefits) पोषक तत्व होते हैं।

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment