Anar ka Juice Peene ke Fayde: अनार के जूस के स्वास्थ्य लाभ

अनार एक ऐसा फल है जिसे सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। अनार का जूस पीने से या इसके दानों को खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। अनार के जूस के कई स्वास्थ्य लाभ हैं (Anar ka Juice Peene ke Fayde)। WHO के मुताबिक अनार का सेवन करने से पुरुषों की इंफर्टिलिटी में सुधार होता है और उनकी स्पर्म क्वालिटी भी बेहतर होती है।

अनार का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल सुर्ख रंग का ये फल अनार औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अनार पोषक तत्वों का पावर हाउस है जिसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा -6 फैटी एसिड के साथ साथ और भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इंसान की अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

Pomegranate Juice Benefits In Hindi: अनार एक ऐसा फल है जिसे खून की कमी होने पर खाने की सलाह दी जाती है। घर के बड़ों के साथ साथ डॉक्टर्स भी शरीर में खून की कमी होने पर अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार का जूस कई न्यूट्रिशन के लिए जाना जाता है। अनार के अंदर एरिल्स नामक कई छोटे बीज होते हैं। अनार का जूस मीठा होता है। अनार का फल एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनोल्स से भरा होता है।

अनार में फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड के साथ और भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। अगर आप रोजाना अनार के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई चौकाने वाले लाभ मिल सकते हैं। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती है। एक अनार अगर रोजाना खाया जाए तो पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

अनार के जूस का सेवन 30 दिनों तक करने से बॉडी हाइड्रेट होती है और इससे ब्लड प्रेशर जैसी क्रॉनिक बीमारी भी कंट्रोल में रहती है। विज्ञान भी यह प्रमाणित कर चुका है कि अगर एक अनार का सेवन नियमित तौर पर किया जाए तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का उपचार किया जा सकता है। अनार का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।

अनार के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसका सेवन करने से दिल की हेल्थ दुरुस्त रहती है। मेडिकल साइंस के मुताबिक अनार में पॉलिफिनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिल की हिफाजत करते हैं। आइए अब जानते हैं की अनार का सेवन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है, अनार के जूस से होने वाले फायदे और रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

 

♦ Lal Amrud Khane Ke Fayde: सफेद अमरूद से ज्यादा हेल्दी है लाल अमरूद

♦ Rock Salt Health Benefits: सेंधा नमक खाने से दूर होती हैं ये बीमारियां! व्रत में ही नहीं रोजाना खाएं, मिलेंगे कमाल के फायदे

 

Anar ka Juice Peene ke Fayde (अनार का जूस पीने के फायदे)

1. हार्ट रखे हेल्थी
जैसा की ऊपर बताया गया है की अनार में पॉलिफिनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिल की हिफाजत करते हैं इसलिए हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। हार्ट हमारे शरीर का सबसे अभिन्न अंग है।

2. अनार का जूस वजन करे कम
अनार के जूस का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर ये जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पाचन को दुरुस्त रखता हैं। बढ़ते वजन से परेशान लोग रोजाना इस जूस का सेवन करें एक महीने में वजन कंट्रोल हो जाएगा।

3. अनार कैंसर से करे बचाव
पॉलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अनार का सेवन कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाव करता है। इसका सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन कम होती है।

4. पाचन को करे दुरुस्त
फाइबर से भरपूर अनार का सेवन पाचन दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने से आंतों में मौजूद सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पेट की सफाई हो जाती है। रिसर्च में पाया गया है कि अनार में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-कैंसर वाले गुण भी मौजूद होते हैं जो आंतों को हेल्दी रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।

5. कब्ज से राहत
अनार के जूस में डायटरी फाइबर होता है जो हेल्दी डायजेशन को बढ़ावा देता है और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है।

6. खून की कमी करे पूरी
अनार को खून की कमी को दूर करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ बीटरूट यानि चुकन्दर का सेवन भी खून बढ़ाने के लिए किया जाता है।

7. स्किन को रखता है हेल्दी
अनार में एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को लम्बे समय तक जवान रखते हैं। अनार का सेवन करने से चेहरे के कील मुहांसे दूर होते हैं और स्किन हेल्दी रहती है। अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन भरपूर होता है जो स्किन को पोषण दे सकता है और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

8. इम्यूनिटी करे मज़बूत
अनार के जूस में विटामिन सी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है और संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

9. मेमोरी के लिए लाभकारी
अनार के जूस का सेवन मेमोरी और कॉग्नेटिव फंक्शन से जुड़ा हुआ है। यह उम्र बढ़ने पर होने वाले कॉग्नेटिव डिक्लाइन और अल्जाइमर जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

10. ब्लड शुगर में राहत
अनार का जूस इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

 

Disclaimer: Youthinfohindi ने उपरोक्त दी गयी जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी Youthinfohindi की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सामग्री और सलाह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें क्यूंकि youthinfohindi इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

 

♦ Benefits of mangoes: गर्मियों में आम खाने के फायदे । आम है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

♦ खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane ke Fayde) | Health Benefits of Dates

 

दोस्तों उम्मीद है कि आपको मेरा आज का यह लेख Anar ka Juice Peene ke Fayde (अनार का जूस पीने के फायदे) जरूर पसंद आया होगा। आज का लेख Anar ka Juice Peene ke Fayde (अनार का जूस पीने के फायदे) आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही कई तरह के लेखो के लिए हमसे Contact Us या Social Media के साथ जुड़े रहे।

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment