खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane ke Fayde) | Health Benefits of Dates

दोस्तों हर कोई सेहतमंद रहना चाहता हैं और सेहतमंद रहने के लिए फलों के सेवन की सलाह दी जाती है। क्यूंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के बेहतरीन ढंग से perform करने के लिए जरूरी हैं। इन्हीं में से एक जबरदस्त फल है खजूर। Khajur Khane ke Fayde अनेक हैं। खजूर में प्राकृतिक मिठास होती है और यही कारण है कि इसका इस्तेमाल चीनी की जगह एक स्वस्थ विकल्प के तौर पर किया जाता है।

खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। खजूर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज सहित कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार है। Khajur Khane ke Fayde भी बहुत हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इस खजूर में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

Health benefits of dates Ayurveda: खजूर के आयुर्वेद में कई लाभ बताए गए हैं। यह फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है, दिल को स्वास्थ्य रखता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, दिमागी कामकाज को बढ़ाता है। इसके साथ खजूर पौष्टिक, बलवर्धक, श्रमहारक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक, वीर्यवर्धक और शीतल गुणों वाला है। खजूर और खारक में विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार कहा जाता है।

इसलिए खजूर को सभी प्रकार के उपवास में उपयोग किया जाता है। ताजे हरे खजूर का रायता बनाया जाता है। खजूर की चटनी बनती है। केक और पुडींग में खजूर का उपयोग किया जाता है। छुहारा सूखे मेवे का हिस्सा है। खजूर के पत्तों से घर का छप्पर, झाड़ू, ब्रश आदि बनाया जाता है। इसके तने इमारतों के आधार के तौर पर उपयोगी हैं तथा इसके रेशे रस्सियाँ बनाने के काम आते हैं।

खजूर के बारे में अन्य जानकरी : खजूर का संस्कृत नाम: खर्जुरम्, वैज्ञानिक नाम: Phoenix Dactylifera और अंग्रेजी नाम: Dates है। खजूर का पेड़ 30-40 फीट तक बढ़ता है। इसका तना शाखाविहीन, कठोर, गोलाकार और खुरदरा होता है। इसकी उपज रेगिस्तान में, कम पानी और गर्म मौसम की जगह में होती है।

नारियल के समान इसके पेड़ के ऊपरी भाग में पत्तों के नीचे, गुच्छों में खजूर के फल लगते हैं। हरे कच्चे खजूर पकने के बाद भूरे तथा चिपचिपे होने लगते हैं। खजूर सूखने के बाद खारक या छुहारा कहलाता है।

Table of Contents

खजूर खाने के फायदे | Health Benefits of Dates in Hindi

आइये अब Khajur Khane ke Fayde के बारे में भी जान लेते हैं:

1. वजन बढाने में सहायक : खजूर उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी है जिन लोगों का वजन कम है। इनमें मौजूद Protein, Multivitamins, Healthy Fat और Minerals वजन बढाने में बहुत सहायक होते हैं। इसमें Sugar और Carbs भी पाए जाते हैं इसलिए वजन बढाने के लिए आपको हर रोज 4-5 खजूर का सेवन दूध के साथ करना चाहिए। 

2. एनीमिया (खून की कमी) में रामबाण : खून में लौह की मात्रा कम हो जाने से थकान, घबराहट, दिल की धड़कन बढ़ना जैसी तकलीफ होती है। ऐसे में इक्कीस दिन लगातार 4-5 खजूर खाने चाहिए। पुराने एनीमिया में दिमाग को खून की आपूर्ति कम होती है। जिसके कारण भूल जाना, चक्कर आना, अवसाद आदि लक्षण पाये जाएं ऐसी स्थिति में 6 महीने तक लगातार आहार में 7-8 खजूर का सेवन करने से राहत मिलती है।

3. दिल को बनाये मजबूत : खजूर हमारे Heart के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। इसके नियमित रूप से सेवन करने से हम दिल की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इसमें पोटैशियम पाया जाता है जो की दिल की सुरक्षा करने में अहम् भूमिका निभाते हैं। इसके सेवन से हमारे हृदय को नयी ताकत मिलती है जिससे उसकी कार्यक्षमता बढती है।

अगर आप सप्ताह में 3 दिन भी खजूर का सेवन करते हैं तो आप अपने दिल की सुरक्षा कर सकते हैं और Stroke वगैरह से बच सकते हैं। इसके लिए रोज रात को 4-5 खजूर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उन्हें खली पेट खाएं। 

4. कब्ज़ से छुटकारा : खजूर के फायदे (Dates Benefits) में अगला फायदा है Constipation से राहत। खजूर Dietary Fiber का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। इसमें पाए जाने वाला Fiber तुरंत ही शरीर में घुल जाता है और आपकी पाचन क्रिया को ठीक करता है। अगर सुबह पेट साफ ना होता हो तो 5-6 खजूर रात में पानी में भिगो दें और सुबह अच्छी तरह खजूर निचोड़कर वह पानी पी लें। खजूर रेचक है। इसलिए इससे आसानी से पेट साफ हो जाता है।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए : नियमित रूप से खजूर का सेवन आपके Immune System को मजबूती प्रदान करने का काम करता है क्योंकि इसमें वो सभी Nutrients मौजूद होते हैं जो Immune System को बढ़ाते हैं, जैसे की Protein, Vitamin C, Vitamin B, Zink, फॉस्फोरस इत्यादि। सर्दियों में खजूर खाने के लाभ और भी ज्यादा मिलते हैं क्योंकि खजूर हमारी Immunity बढ़ाकर इस मौसम में होने वाले सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे रोगों से बचाता है। 

6. त्वचा के लिए लाभकारी :खजूर में कई ऐसे ख़ास तत्व होते हैं जो हमारी Skin को बेहतर बनाने का काम करते हैं। ताज़ा खजूर में Vitamin C, Vitamin B और फ्लावोनोइड पाए जाते हैं। ये तत्व मिलकर हमारी Skin को बनाने के लिए जिम्मेदार उत्तकों की मरम्मत करते हैं। नष्ट हुए उत्तकों के फिर से ठीक होने पर त्वचा का खिंचाव कम होने लगता है।

इन पौषक तत्वों की वजह से त्वचा को पोषण भी मिलने लगता है, जिससे हमारी Skin नर्म और चमकदार बनती है। Skin के रख रखाव के लिए आप कुछ दिन तक ताज़ा खजूरों का सेवन करके देख सकते हैं। 

7. बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी :अगर आप नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं तो इससे आपके बाल हमेशा सेहतमंद रहते हैं। बालों को लेकर आम तौर पर हमें कई तरह की परेशानियां रहती हैं जैसे बालों का कमजोर होना या टूटकर गिरना इत्यादि। लेकिन अगर आप रोज 4 से 5 खजूर खाते हैं तो आपके बालों को अच्छा पोषण मिल जाता है।

खजूर में पाया जाने वाला Protein और Vitamin B बालों को अच्छा पोषण प्रदान करते हैं। इनमें थोड़ी मात्रा में Healthy Fat भी पाया जाता है जो बालों को मोटा और चमकदार बनाने में सहायक होते हैं।

8. Anti Aging : खजूर में Anti Aging गुण पाए जाते हैं। यानि यह शरीर में ऑक्सीकरण की क्रिया को रोकता है। जिससे बढ़ती उम्र के निशान जल्दी चेहरे पर नहीं दिखते। खजूर में बेहद ही जरूरी Vitamins और खासकर Antioxidants पाए जाते हैं जो हमें लम्बे समय तक जवान बनाये रखने में सहायक है। त्वचा की झुर्रियां और उसके लटकने की समस्या भी खजूर के सेवन से दूर होती हैं। यानि अगर नियमित रूप से Dates का सेवन किया जाये तो इससे उम्र का असर कम दिखता है। 

♦ Aakhon ki Roshni Kaise Badhaye | आँखों की रौशनी बढाने के उपाय

♦ बेदाग, निखरी और चमकती त्वचा के लिए अलसी के बीजों के फायदे – Flaxseed Benefits in Hindi

 

9. अल्सर, एसिडिटी में राहत : खजूर पाचन क्रिया को सुधारता है, जिससे अल्सर और एसिडिटी जैसी बीमारियां ठीक होने में मदद होती है।

10. शारीरिक ताकत बढ़ाये : Khajur Khane ke Fayde हमें शारीरिक बल के रूप में मिलते हैं। नियमित रूप से दूध के साथ खजूर का सेवन करना अच्छी सेहत की कुंजी है। खजूर आपकी अंदरूनी शक्ति और उर्जा का स्तर बढाने के साथ साथ मांसपेशियों के विकास के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इनके सेवन से शरीर में नया खून बनता है। इसमें पाए जाने वाला Protein और Multivitamins आपकी शारीरिक ताकत को बढाने का काम करते हैं।

छोटे बच्चों की अच्छी सेहत के लिये हर रोज एक खजूर, दस ग्राम चावल के पानी में पीस लें। उसी में थोड़ा पानी मिलाकर दिन में तीन बार पिलाएं। बढ़ती उम्र के बच्चों को खारक घी में भिगोकर खिलाएं। नियमित तौर पर खजूर खाने से वजन बढ़ने में एवं शरीर बलवान होने में मदद मिलती है। घी जोड़ों को स्नेहन दिलाता है, तथा खारक हड्डियों को मजबूत करता है। ढ़लती उम्र के लोगों को खारक और गर्म दूध नियमित तौर पर लेने से शक्ति बढ़ती है। 

11. गठिया के लिए एक उत्तम औषधि : दुर्बलता, पैर दर्द तथा गठिया होने पर एक कप गरम दूध में एक चम्मच गाय का घी और एक चम्मच खजूर का पाउडर मिलाकर, गर्म ही पिलाएं। इससे गठिया दुर्बलता और पैर का दर्द में कफी जल्दी राहत मिलती है।

ज्यादातर महिलाओं में पैर दर्द, कमर दर्द की शिकायत होती है। ऐसे में 5 खजूर आधा चम्मच मेथी के साथ दो ग्लास पानी में, आधा होने तक उबालें। गुनगुना होने के बाद पिलाएं। इससे राहत मिलती है।

12. आँतों को रखे स्वस्थ : हमारे पाचन तंत्र के ठीक रहने के लिए जरूरी है की हमारी आंतें भी बिलकुल साफ़ और स्वस्थ रहे। नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से आपकी आँतों को काफी अच्छे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। खजूर में मौजूद पोलीफेनोल्स और फाइबर आँतों की सफाई करते हैं व् किसी भी तरह के संक्रमण से बचाते हैं।

आजकल आँतों का कैंसर भी काफी चर्चा में रहता है जिसे हम Colon Cancer के नाम से जानते हैं। ये रोग तभी होता है जब लम्बे समय तक हमारी आंतें अस्वस्थ रहें। खजूर के सेवन से आपकी आँतों में पनपने वाले जीवाणुओं और विषाणुओं पर रोक लगती है जिससे Colon Cancer का खतरा कम हो जाता है। आतों में पाचन के लिये जरुरी विशिष्ट सूक्ष्म जीवों की संख्या खजूर से बढ़ती है। उससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।

13. Pregnancy में फायदेमंद : गर्भवती महिलाओं के लिए खजूर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक थकान, कब्ज़ और खून की कमी जैसी कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खजूर का सेवन उनके लिए खजूर रामबाण औषधि का काम करते हैं। Pregnancy के दौरान नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से माँ को तो फायदा मिलता ही है साथ ही बच्चे का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

14. हड्डियों और दांतों को बनाये मजबूत : खजूर हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम् भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह दांतों को भी मजबूत बनाता है। खजूर में काफी मात्रा में Calcium पाया जाता है जिससे शरीर को Calcium की आपूर्ति अच्छे से हो पाती है। यही Calcium हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

रोज खजूर खाने से हड्डियों से सम्बंधित परेशानी दूर हो जाती है। उम्र बढ़ने के साथ साथ व्यक्ति की हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में दर्द रहने लगता है। आपके साथ ऐसा ना हो इसलिए कम से कम सर्दियों में तो सप्ताह में 2-3 दिन खजूर का सेवन जरूर करें। इससे आपकी हड्डियों को काफी ताकत मिलेगी। 

15. रतौंधी में लाभप्रद : रतौंधी यानी Night Blindness एक ऐसा रोग है जो Vitamins और Minerals की कमी की वजह से होता है। इस रोग में व्यक्ति को रात को बिलकुल भी दिखाई नहीं देता है। Vitamin A की कमी Night Blindness का सबसे मुख्य कारण है। खजूर के नियमित सेवन से आप Vitamin A की कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं। कई Cases में ये पाया गया है की 1-2 महीने तक लगातार खजूर का सेवन रतौंधी रोग में काफी फायदेमंद है। 

16. Bad Cholesterol कम करे : Dates में बुरे Cholesterol के स्तर को कम करने के गुण भी पाए जाते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम कोलेस्ट्रोल को कम करने में अहम् भूमिका निभाता है। लेकिन इसके लिए आपको सर्दियों में इनका नियमित रूप से सेवन करना होगा। Bad Cholesterol हमारे लिए कितना खतरनाक होता है, ये तो हम सब जानते हैं। इसके बढ़ने का खतरा ज्यादातर Winters में होता है। इस हिसाब से खजूर Bad Cholesterol को नियंत्रित करने के लिए बहुत ही बेहतरीन फल है। इसकी तासीर गर्म होती है जो हमें सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद है। 

17. पेट की चर्बी कम करे : अगर Exercise करने के बावजूद आपके पेट की चर्बी कम नहीं हो रही हो तो आप Exercise के साथ में नियमित रूप से खजूर का सेवन शुरू करें। Khajur Khane ke Fayde आपको पेट की चर्बी घटाने के रूप में भी मिलते हैं क्योंकि ये Dietary Fibre से भरपूर होता है जो भोजन को अच्छी तरह पचाकर पेट को साफ़ करने में मदद करता है। खजूर खाने के बाद आपको भूख कम लगती है जिससे आपके वजन पर असर पड़ता है। इसमें Glucose भी पाया जाता है जो की आपकी Carbohydrates लेने की इच्छा को कम करता है।

खजूर खाने के फायदे | Health Benefits of Dates in Hindi

♦ डिलीवरी के बाद पेट कैसे कम करें – How to lose Belly Fat after Delivery

 डिलीवरी के बाद बालों के झड़ने का कारण और इलाज

 

खजूर के घटक पदार्थ

• नैचुरल शुगर – 85%
• खनिज पदार्थ
• विटामिन A, B और C
• कैल्शियम
• पोटॅशियम (प्रचुर मात्रा में)
• प्रोटीन
• फाइबर
• आयरन
• कॉपर
• सोडियम (अल्प मात्रा में )
खजुर का ऊष्मांक मूल्य 144 तथा खारक का ऊष्मांक मूल्य 317 है।

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

• खजूर धातुवर्धक तथा कफनाशक है।
• विटामिन बी हृदय के लिये लाभदायी होता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
• विटामिन ए से शरीर के अंग अच्छी तरह से विकसित होते हैं।
• विटामिन सी से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
• टी.बी.रोगियों की दुर्बलता दूर कर उन्हें बल प्रदान करता है।

खजूर को भिगोकर खाने के फायदे

खजूर को भिगोने से उनमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है जिससे उसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से इन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। तो अगर आप खजूर का स्वाद लेना चाहते हैं और उनसे पोषण भी अवशोषित करना चाहते हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) भिगो दें।

ध्यान रखने योग्य बातें (caution) :
1. डायबिटीज़ के रोगियों के लिए खजूर का अधिक उपयोग वर्जित है इसलिए अपने चिकित्सक के परामर्श से ही खजूर का उपयोग करें।
2. खजूर पाचन में भारी होता है, तथा इसके अति सेवन से दस्त हो सकते हैं।
#Vitamins&Dates #dates #health #constipation #Heart #anemia

 

यह भी पढ़ें :

आयुर्वेद के अनुसार टॉयलेट करने के नियम : Toilet Rules According to Ayurveda

पानी पीने का सही तरीका और समय – The Right Way and Time to Drink Water

चेहरे के काले दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय Home Remedies for Dark Spots on Face

दिमाग तेज़ करने के लिए फायदेमंद तीन बेहतरीन खाद्य पदार्थ Three Super Foods to Boost your Brain

सुंदरता क्या है | त्वचा की सुंदरता को बनाये रखने के लिए क्या क्या करें | What is beauty | What to do to maintain the beauty of the skin

चेहरे पर होने वाले काले दाग धब्बों के कारण, प्रकार, इलाज तथा बचाव – Causes, Types, Treatment and Prevention of Dark Spots on the Face

 

उम्मीद करती हूँ आपको आज का मेरा यह लेख खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane ke Fayde) | Health Benefits of Dates पसंद आया होगा और आपको आलूबुखारा के फायदों और नुकसान के बारे में अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी।

आज का पोस्ट आपको कैसा लगा मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। आज के लेख से जुड़े किसी भी तरह के सवाल या सुझाव के लिए आप मुझे कमेंट कर सकते हैं। पोस्ट पंसद आई हो तो इसे शेयर करना बिलकुल ना भूलें।

सुबह खाली पेट खजूर खाने के खाने से आपका वजन कम होने लगता हैं, इसलिए जो लोग वेट लूज करने का मन बना रहे हैं वो नींद से जागने के बाद खजूर जरूर खाएं क्योंकि इससे काफी देर तक भूख नहीं लगती और आप जल्दी-जल्दी खाने से बचते है। अगर आप रोजाना खाली पेट खजूर खाएंगे तो शरीर में दिनभर एनर्जी बानी रहेगी। 

दूध में खजूर खाने से आपको बहुत ऊर्जा मिलती है और खून की कमी के उपचार में यह बहुत फायदेमंद है ।

खजूर को सुबह खाली पेट, दूध के साथ, चटनी बनाकर या रातभर पानी में भिगोकर सुबह खली पेट उपयोग में ला सकते हैं। 

शुगर और मोटापे से परेशान लोगों को खजूर नहीं खाना चाहिए। यदी आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत हो तो भी खजूर खाने से बचें।

खजूर आपके पेट में गर्मी पैदा कर सकता है इसलिए गर्मियों में इसे खाने से पहले ठंडा करना जरूरी है। इससे बॉडी का टेम्प्रेचर नॉर्मल बना रहेगा। इसके साथ ही शरीर को खजूर में मौजूद पोषक तत्व भी आसानी से मिल सकेंगे। 

अगर आपको अस्थमा या एलर्जी की शिकायत है तो संभल कर खजूर खायें क्योंकि अगर इसमें उपयोग किये जाने वाले Preservatives आपकी समस्या बढ़ा सकते हैं। अधिक खजूर खाने से पेचिश कि समस्या भी हो सकती है।

ताज़े देसी खजूर स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे होते है। 

सूखे हुए खजूर को छुहारा कहते हैं। 

खजूर शरीर में गरमी बढ़ाता है इसलिए सर्दियों में खजूर का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है।

रात में सोने से पहले खजूर और दूध का सेवन अच्छा रहता है

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment