Mother’s Day क्यों क्यों मनाते हैं? Mother’s Day का महत्व और इतिहास

माँ प्रकृति का सबसे अच्छा उपहार है। हर परिस्थिति में वह अलग अलग भूमिका निभाती है। पर क्या आप जानते हैं Mother’s Day क्यों मनाते हैं? Mother’s Day का महत्व और इतिहास क्या है? Mother’s Day मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है (Why Mother’s Day is Celebrated On Second Sunday of May)?

Mothers Day 2022 : माँ बच्चों के लिए हर चुनौतियों का सामना करती है। एक माँ जीवन भर एक रक्षक की तरह अपने बच्चे की रखा करती है और अपने बच्चों से बिना किसी शर्त और चाह के प्यार करती है। माँ हर परिस्थिति में सबसे अच्छी दोस्त और एक शिक्षक की तरह अलग-अलग भूमिका निभाती है।

भारत में मई महीने के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाया जाता है। ये दिन खासतौर पर सभी माताओं को समर्पित है। वैसे तो माताओं के प्रति प्यार और सम्मान हमेशा ही हमारे दिलों में होता है लेकिन इन दिन को मनाकर उनको खास महसूस करवाया जाता है। इस दिन माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करके उनके अथाह स्नेह के लिए उनको धन्यवाद् किया जाता है।

हमारी पहली शिक्षक हमारी माँ ही होती है। माँ भले ही अनपढ़ हो पर दुनिया में आने के बाद जो हम शुरुआत में कुछ भी सीखते हैं वो हमे माँ ही सिखाती है।Mother’s Day के दिन लोग अपनी मां को खास महसूस कराकर उन्हें यह बताने की कोशिश करते हैं कि उनके जीवन में मां की क्या भूमिका है और वह भी अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं।

Mother’s Day भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है की Mother’s Day मई माह के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है? मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब से और क्यों हुई? चलिए जानते हैं मदर्स डे का इतिहास, महत्व और इस खास दिन से जुड़ी कहानी।

 

मदर डे क्या है – What is Mother’s Day in Hindi

Mother’s Day या मातृ दिवस एक ऐसा दिन होता है जो पूरी तरह से दुनिया की सभी माताओं के लिए समर्पित होता है। माँ हमारे परिवार के सदस्यों में से एक महत्वपूर्ण सदस्य है। Mother’s Day माँ को उनकी मातृत्व, उनके स्नेह और बलिदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त कर उनके सम्मान में मनाया जाने वाला उत्तम उत्सव है।

इस दिन को दुनिया के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग दिन पर मनाया जाता है। देखा जाये तो इसे आमतौर पर मार्च या मई के महीनों में ही मनाया जाता है लेकिन ज्यादातर ये मई महीने के दूसरे रविवार को ही मनाया जाता है।

 

♦ ख़ुशी क्या है – ख़ुशी और खुशहाली का असली मतलब क्या है | What is the True Meaning of Happiness

 

Mother’s Day कब मनाया जाता है – When is Mother’s Day celebrated?

भारत में मई महीने के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाया जाता है और माँ को सम्मान देने के लिए इस दिन को Mothering Sunday (ईसाई त्योहार) के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन सभी माताओं और उनके मातृत्व के सम्मान के लिए मनाया जाता है। यह समाज में मातृ बंधन और माताओं के प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है।

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, चीन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और यूरोपीय देशों जैसे अधिकांश देशों में इस दिन को मई मैंने के दूसरे रविवार को मनाया जाता लेकिन एक अपवाद यह भी है कि कुछ अरब देशों और कुछ यूरोपीय देशों में इस दिन को मार्च के महीने में ही मनाया जाता है। साल 2022 में मदर्स डे 8 मई को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत औपचारिक तौर पर 1914 में हुई थी।

 

Mother’s Day क्यों मनाया जाता है – Why is Mother’s Day celebrated?

Mother’s Day को दुनिया भर में लोकप्रिय करने और उसको मनाने की परंपरा शुरू करने का श्रेय अमेरिका की एक महिला ऐना एम.जारविस को जाता है। ऐना का जन्म अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया में हुआ था। उनकी माँ अन्ना रीस जारविस 2 दशकों तक एक चर्च में संडे स्कूल टीचर रहीं थी।

जब ऐना एम.जारविस 12 साल की थी तब एक दिन उनकी माँ संडे स्कूल सेशन के दौरान बाइबिल के एक lesson में मां के बारे में पढ़ा रही थीं। उस lesson को पढ़ाने के दौरान ऐना ने अपनी माँ को कहते सुना की एक दिन आएगा जब माओं के मातृत्व को मनाने के लिए एक दिन समर्पित किया जाएगा।

उस समय तक सिर्फ पुरुषों को समर्पित दिन हुआ करते थे जिनको मनाया जाता था, महिलाओं के लिए कोई दिन नहीं होता था। ऐना की माँ सामाजिक और शांति सक्रियता और सामुदायिक कार्यों में निहित रहती थी। उन्होंने वेस्ट वर्जीनिया के चर्चों में Mother’s Day work clubs का गठन किया था।

अमेरिकी गृहयुद्ध (1861-1865) के बाद, उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक मान्यताओं के सैनिकों और नागरिकों को एक साथ लाने के लिए Mothers Friendship Day का आयोजन किया। यह आयोजन कई वर्षों के लिए शांति और दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम बन गया था।

अन्ना रीस जारविस के मृत्यु के बाद ऐना और उनके दोस्तों ने अमेरिका में Mother’s Day की स्थापना के लिए एक अभियान शुरू किया। उन्होंने Mother’s Day की राष्ट्रीय छुट्टी के लिए लोगों का समर्थन हासिल किया। उन्होंने ये पाया की आमतौर पर बच्चे अपनी मां के योगदान को भुला देते हैं।

इसलिए ऐना चाहती थीं कि बच्चे अपनी माँ का सम्मान करें और उनके योगदानों की सराहना करें। ऐना की उम्मीद थी की अगर इस दिन को Mother’s Day के रूप में मनाया जाएगा तब मां और पूरे परिवार का आपस में संबंध मजबूत होगा।

8 मई, 1914 को संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद ने मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day घोषित किया। अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वूड्रो विल्सन ने इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया।

ऐना Mother’s Day के बाजारीकरण के खिलाफ थीं। Mother’s Day के मौके पर फिजूलखर्ची जैसे की मां को महंगा गिफ्ट देना और अन्य खर्च को वह गलत मानती थीं। उनका मानना था कि मां को इस मौके पर फूल दिया जाना चाहिए।

मां और मातृत्व के लिए प्राचीन ग्रीस और रोम में भी दिन समर्पित था। वे देवियों को मां मानते थे और उनके सम्मान में उत्सवों का आयोजन करते थे। लेकिन आधुनिक मदर्स डे की जड़ें ‘मदरिंग संडे’ में मिलती है। ईसाई धर्म के लोगों द्वारा इंग्लैंड और यूरोप के कई देशों में इसे मनाया जाता था। श्रद्धालु लेंट सीजन के चौथे रविवार को मुख्य चर्च में प्रार्थना के लिए जमा होते थे। मुख्य चर्च को मदर चर्च के नाम से जाना जाता था।

समय के साथ-साथ इसे मां को सम्मानित करने के लिए मनाया जाने लगा। बच्चे अपनी मां को प्यार और सम्मान के प्रतीक के तौर पर फूल और अन्य चीजें भेंट किया करते थे। इसलिए, मातृत्व को सलाम करने के लिए, समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाने के लिए, बच्चों को मातृत्व बंधन बढ़ाने आदि के लिए मातृ दिवस आज तक मनाया जाता है।

 

♦ Valentine’s Day #PulwamaAttack : 14 फरवरी Pulwama terror attack (Black Day For Bharat)

 

Mother’s Day का महत्व – Importance of Mother’s Day

एक माँ अपनी कोख में नौ महीने अपनी संतान को रखती है। जैसे ही वो गर्भधारण करती है तब से वो अपने बच्चे से emotionally जुड़ जाती है। कोख से लेकर बाहर आने तक और उसके बाद भी वो हमेशा अपनी संतान की रखा और देखभाल करती है। माँ ही बच्चों की पहली गुरु होती है। वो अपने बच्चों के लिए कई तरह से त्याग और बलिदान करती है।

माँ इतना सब कुछ करती है। पर इसके बदले में माओं को क्या देते हैं, कुछ भी नहीं ना? तो क्या हमारा फ़र्ज़ नहीं बनता उनको खास महसूस कराया जाये क्यूंकि वो खास ही होती है। जब हम बाहर कही से आते है तो सबसे पहले अपनी माँ को ढूंढते है, भले ही हमे उससे कोई काम ना हो पर उसे घर में देख कर ही मन को बहुत शांति मिलती है।

हम सभी की माताएँ हैं, इसलिए हम सभी को मिलकर माताओं के लिए कुछ खास करना चाहिए। और जब एक दिन को खासतौर पर उनके लिए ही समर्पित किया गया है तो क्यों ना हम सब इस दिन को और खास बना दें। इस दिन का हम सब बच्चों के जीवन में बहुत महत्व है क्यूंकि माँ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, हमारे जीवन की खास व्यक्तित्व है।

 

Mother’s Day कैसे मनाया जाता है – How is Mother’s Day celebrated?

माँ शब्द को कोई भी परिभाषित नहीं कर सकता, पूरा ब्रह्मांड इसमें बसता है। ब्रिटेन, चीन, भारत, अमेरिका, मैक्सिको, डेनमार्क, इटली, फिनलैंड, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और बेल्जियम जैसे कई देशों में Mother’s Day पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनी माँ के साथ समय बिताते हैं, उनको उपहार और फूल देते हैं और उनका आभार प्रकट करते हैं।

माँ हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण और बलिदानी व्यक्ति है जिसके बिना हम एक साधारण जीवन जीने तक की कल्पना नहीं कर सकते। वही है जो हमारे जीवन को अपने स्नेह, बलिदान और रक्षा से हमारे जीवन को इतना सरल बनती है। हमारी माताएँ हमारी प्रेरक और मार्गदर्शक हैं जो हमें हमेशा आगे बढ़ने और किसी भी समस्या को दूर करने का रास्ता दिखाती है।

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अहम और अनमोल होता है। मां की ममता और प्यार हर इंसान के लिए बहुत जरूरी होती है। मां से रिश्ता होने के बाद ही एक बच्चा अपने जीवन में कई और रिश्तों को अपना सकता है। मां बच्चे की हर जरूरत को बिना किसी स्वार्थ के पूरा करती है।

 

♦ Valentine’s Day 2022: Valentine Day क्यों मनाया जाता है

 

सबसे पहले Mother’s Day किसने मनाया – Who celebrated Mother’s Day first?

Mother’s Day मनाने की शुरुआत ऐना एम.जारविस नाम की एक अमेरिकी महिला ने की थी। एना अपनी मां को आदर्श मानती थीं और उनसे बहुत प्यार करती थीं। जब एना की मां की निधन हुआ तो उन्होंने कभी शादी न करने का फैसला करते हुए अपनी मां के नाम अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपनी मां को सम्मान देने के लिए Mother’s Day मनाने की शुरुआत की। उन दिनों यूरोप में इस खास दिन को Mothering Sunday कहा जाता था।

 

Mother’s Day मई में रविवार को ही क्यों मनाते हैं – Why is Mother’s Day celebrated only on Sunday in May?

एना के इस कदम के बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने औपचारिक तौर पर 9 मई 1914 में मदर्स डे मनाने की शुरुआत की। इस खास दिन के लिए अमेरिकी संसद में कानून पास किया गया। जिसके बाद मई महीने के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाने का फैसला लिया गया। बाद में Mother’s Day को मई के दूसरे रविवार के दिन मनाने की स्वीकृति अमेरिका समेत यूरोप, भारत और कई अन्य देशों ने भी दे दी।

 

Mother’s Day मनाने की वजह – The reason for celebrating Mother’s Day?

Mother’s Day क्यों मनाते हैं

वैसे तो हर दिन मां और बच्चों के प्यार का दिन है। लेकिन बच्चे अपनी मां को खास महसूस कराने, उनके मातृत्व और प्यार को सम्मानित करने के उद्देश्य से Mother’s Day मनाते हैं। पिछले कुछ दशकों में मां को समर्पित इस दिन को बहुत खास तरीके से मनाया जाता है।

इस दिन लोग अपनी मां के साथ समय बिताते हैं। उनके लिए गिफ्ट या कुछ सरप्राइज प्लान करते हैं। पार्टी का आयोजन करते हैं और मां को बधाई देते हैं। उनके प्रति अपने प्यार और लगाव को जाहिर करते हैं।

 

Happy Mother’s Day Quote in Hindi

Happy Mother’s Day Quote in Hindi

Happy Mother’s Day Quote in Hindi

Happy Mother’s Day Quote in Hindi

Happy Mother’s Day Quote in Hindi

Happy Mother’s Day Quote in Hindi

 

कौन-सी है वो चीज जो यहां नहीं मिलती
सब कुछ मिल जाता है लेकिन “मां” नहीं मिलती
मां-बाप ऐसे होते हैं दोस्तों जो जिन्दगी में फिर नहीं मिलते
खुश रखा करो उनको फिर देखो जन्नत कहां नहीं मिलती

बच्चों को खिलाकर जब सुला देती है मां
तब जाकर थोड़ा-सा सुकून पाती है मां
प्यार कहते हैं किसे और ममता क्या चीज है
कोई उन बच्चों से पूछे जिनकी गुजर जाती है मां
चाहे हम खुशियों में मां को भूल जाएं
जब मुसीबत सिर पर आती है तो याद आती है मां

हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर “मां” अकेली ही काफी है
बच्चों की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए

 

मां की एक दुआ जिन्दगी बना देगी,
खुद रोएगी मगर तुम्हें हंसा देगी,
कभी भूल से भी ‘मां’ को ना रूलाना,
एक छोटी सी गलती पूरा अर्श हिला देगी!

 

मां के बिना जिंदगी वीरान होती है,
तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है,
जिंदगी में मां का होना जरूरी है,
मां की दुआ से ही हर मुश्किल आसान होती है

 

  Mother’s Day Gift Ideas 

उम्मीद करती हूँ आपको आज का मेरा यह लेख Mother’s Day क्यों मनाते हैं ? Mother’s Day का महत्व और इतिहास पसंद आया होगा और आपको यह Article Helpful और Useful लगा होगा। आज के लेख से जुड़े किसी भी तरह के सुझाव या सवाल के लिए आप मुझे कमेंट कर सकते हैं।

आज का लेख Mother’s Day क्यों मनाते हैं? Mother’s Day का महत्व और इतिहास पसंद आया हो तो पोस्ट को Like और Share करना ना भूलें। आपका एक Share हमें और ज्यादा अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करे और हमें Subscribe जरूर कर लें।

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment