Happy Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस 2023 Poem, Bhashan, Quotes, Nibandh in Hindi | आज़ादी का अमृत महोत्सव “हर घर तिरंगा अभियान”

Happy Independence Day 2023 : Swatantrata Diwas, 75th Independence Day 2023 Speech, Poem, Bhashan, Quotes, Nibandh in Hindi (स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, निबंध 2023) – हर साल की तरह इस साल भी भारत 15 अगस्त के दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सालों की कड़ी मेहनत के बाद हमने साल 1947 में अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता हासिल की। लेकिन सवाल यह है कि भारत इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?

Independence Day 2023: भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में लगा है, लेकिन इससे पहले की हम इस खास दिन का जश्न मनाने की तैयारी करें, एक गणित से जुड़ा सवाल हर किसी के दिल में हर साल आता है। वह यह कि भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है?
इस साल भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या फिर 76वां?

साल 2021 में संस्कृति मंत्रालय ने ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी, जिसके मुताबिक, 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ, जो 75 हफ्तों के काउंटडाउन के बाद यानी एक साल 15 अगस्त, 2023 को समाप्त होने जा रहा है। जिसका मतलब यह हुआ कि भारत ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। लेकिन फिर भी इसे लेकर कंफ्यूज़न बना रहता है।

भारत ने सालों की कड़ी मेहनत के बाद ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता हासिल की। अंग्रेज़ों ने भारत पर 200 सालों से भी अधिक समय के लिए शाषण किया था। इसका मतलब यह हुआ है कि 15 अगस्त 1948 को भारत नें आज़ादी का पहला साल मनाया, फिर 15 अगस्त 1958 को 10 साल, 1968 को 20 साल और इसी तरह 2017 में 70 साल।

इसलिए, भारत 2023 में ब्रिटिश शासन से आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। लेकिन अगर हम गिनें कि भारत ने कितने स्वतंत्रता दिवस मनाए हैं, तो यह 76 होगा, क्योंकि 15 अगस्त, 1947 को पहला माना जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री सोमवार को लाल किले पर झंडा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इस 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को नौवी बार लाल किले से भाषण देंगे। पीएम मोदी की इस बार की स्पीच खास होने वाली है। इस मौके पर देश भर में निबंध एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी हो रहा है। छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर निबंध एवं भाषण तैयार करने के लिए कहा जाता है।

 

♦ Raksha Bandhan 2022 : पूर्णिमा तिथि और रक्षा बंधन की तिथि दो दिन, भद्रा, जानें राखी बांधने का सही समय

♦ Happy Guru Purnima 2022 Wishes :कल गुरु पूर्णिमा पर बन रहें हैं 4 राजयोग, नोट करें स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त

 

Happy Independence Day 2023 : हर हर तिरंगा अभियान क्या है | Har Ghar Tiranga Abhiyan kya hai

इस साल का स्‍वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्‍त देश के लिए काफी महत्‍वपूर्ण दिन है। 15 अगस्‍त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था इसलिए इस साल 15 अगस्‍त को देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे होने वाले है। इस मौक पर भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रही है। इसी अमृत महोत्‍सव के उत्‍साह को घर घर पहुचाने के लिए पीएम मोदी ने समस्‍त देशवासियो से हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tiranga abhiyan 2023) में शामिल होने का आग्रह किया है।

हर घर तिरगा अभियान की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खुद की है। इस अभियान का ऐलान पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिये किया है जिसको उन्‍होने समस्‍त देशवासियो से 15 अगस्‍त के मौक पर अपने घरो की छतो पर तिरंगा फहराने की अपील की है।

आज़ादी का अमृत महोत्सव ‘हर घर तिरंगा अभियान’ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। लोगों में इस अभियान को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तिरंगा घर पर फहराने से उन ज्ञात एवं अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान मिलेगा जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश भर में कई तरह के सांस्कृतिक आयोजन, प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। 

हर घर तिंरगा अभियान का मकसद क्‍या है

जैसा कि इस लेख में हम आपको पहले ही बता चुके है कि भारत इस साल अपना 75वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। मोदी सरकार ने इस आजादी का अमृत महोत्‍सव का नाम दिया है। मोदी सरकार ने इस साल स्‍वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान की घोषण इसलिए की है ताकि हर देशवासी के दिल में देश प्रेम की भावना पैदा हो। इसके अलावा मोदी सरकार के इस अभियान का एक मकसद ये भी है कि देशवासियों को अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर जागरूकता पैदा हो।

 

हर घर तिरंगा अभियान स्‍लोगन

  1. मेरा देश मेरी शान, हर घर तिरंगा अभियान
  2. आओ मिलकर देश में एकता बढ़ाने के लिए करे सघर्ष, तिरंगे को फहराकर लोगो में लाये नया उत्‍कर्ष
  3. मेरा तिरंगा मेरी जान, मेरा तिरंगा मेरी शान
  4. आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, हर घर तिरंगा झंडा लहराएंगे

हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किसने किया

हर घर तिरंगा अभियान देश के पीएम श्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया है

 

♦  International Women’s Day 2022: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

♦  Father’s Day 2022 Date : Father’s Day क्यों मनाया जाता है? जानें तारीख और इतिहास

 

Happy Independence Day 2023: स्‍वतंत्रता दिवस की कहानीइसे 15 अगस्त को ही क्यों मनाते हैं?

 

भारत 15 अगस्त को ब्रिटिश शासन से अपनी आजादी के 75 साल के गौरवशाली साल का जश्न मनाएगा। भारत को 1947 में ब्रिटिश साम्राज्य के दमनकारी शासन से आजादी मिली थी। यह दिन हमारे बहादुर नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने अपने देशवासियों की खातिर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। हमेशा की तरह, लाल किला आजादी के 75 साल के प्रतिष्ठित समारोहों का गवाह बनेगा। आइए अब हम इस तिथि के इतिहास और महत्व पर एक नज़र डालते हैं।

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल आदि सहित भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने कई आंदोलनों की शुरुआत की जिन्होंने किसी न किसी तरह से 90 साल बाद गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने में मदद की।

1857 के विद्रोह से लेकर सिपाहियों के विद्रोह तक, ऐसे कई आंदोलन थे जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख मानदंड थे। हम इस स्वतंत्रता का श्रेय अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को देते हैं, जिन्होंने एक बार भी अपनी जान देने में संकोच नहीं किया, ताकि उनकी आने वाली पीढ़ियां भारत की खुली हवा में सांस ले सकें।

 

1948 में रखी गई थी भूमिका

लॉर्ड माउंटबेटन को ब्रिटिश संसद द्वारा 30 जून 1948 तक सत्ता हस्तांतरण का जनादेश दिया गया था। लोगों की अधीरता को देखते हुए, माउंटबेटन को पता था, अगर उन्होंने जून 1948 तक इंतजार किया होता, तो सी राजगोपालाचारी के यादगार शब्दों में, कोई नहीं होता सत्ता हस्तांतरण के लिए छोड़ दी गई, यही वजह है कि उन्होंने अगस्त 1947 की तारीख बढ़ा दी।

अंग्रेजों के लिए सत्ता छोड़ना और हार स्वीकार करना आसान नहीं था, इसलिए उन्होंने रक्तपात रोकने के नाम पर इसे छुपाया। माउंटबेटन ने दावा किया कि तारीख आगे बढ़ाकर, वह यह सुनिश्चित कर रहे थे कि कोई रक्तपात या दंगा नहीं होगा। हालांकि बाद में वह गलत साबित हुए। उन्होंने यह कहते हुए खुद को सही ठहराने की कोशिश की, “जहां भी औपनिवेशिक शासन समाप्त हुआ है, वहां रक्तपात हुआ है। यही वह कीमत है जो आप चुकाते हैं।”

 

15 दिनों में पारित किया गया विधेयक

4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में भारतीय स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया और 15 दिनों के भीतर पारित कर दिया गया। 15 अगस्त 1947 को, भारत पर ब्रिटिश शासन समाप्त हो गया और इतिहास को चिह्नित किया।

 

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है

4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में भारतीय स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया और 15 दिनों के भीतर पारित कर दिया गया। 15 अगस्त 1947 को, भारत पर ब्रिटिश शासन समाप्त हो गया और इतिहास को चिह्नित किया। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराया। इसके बाद, हर साल स्वतंत्रता दिवस पर, लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, जिसके बाद प्रधान मंत्री राष्ट्र के नाम एक संबोधन करते हैं

 

♦  Mother’s Day क्यों क्यों मनाते हैं? Mother’s Day का महत्व और इतिहास

♦ Valentine’s Day 2022: Valentine Day क्यों मनाया जाता है

 

Happy Independence Day 2023 Wishes , Happy Independence Day Quotes in Hindi, Happy Independence Day Wishes in Hindi 2023, Independence Day Quotes in Hindi 

वीरों के बलिदान की भूमि है भारत
वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
देश को धर्म के नाम पर नीलाम ना करना।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Happy Independence Day 2023

 

लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर।
Happy Independence Day 2023

 

भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान
भारत माता की जय
Happy Independence Day 2023

 

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे
Happy Independence Day 2023

 

दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

गूंज रहा है भारत में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आज़ादी के दिन आओ मिलकर करे दुआ,
की बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
Happy Independence Day

 

ना सरकार मेरी है, ना रौब मेरा है,
ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है,
मै ‘हिन्दुस्तान’ का हूँ और ‘हिन्दुस्तान’ मेरा है।
जय हिन्द
Happy Independence Day quotes in hindi

 

आजाद की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी गरम लहू की,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे। 
Happy Independence Day

 

फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर
हम उनको सलाम करते हैं.

 

तिरंगा देश की शान है
हर भारतीय का स्वाभिमान है
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है
जय हिन्द। जय भारत

 

सुन्दर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
जहां हर जुबां पर सर्वधर्म समभाव और जय हिंद का नारा है
निश्‍छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है !!!
स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

Valentine’s Day #PulwamaAttack : 14 फरवरी Pulwama terror attack (Black Day For Bharat)

♦ Happy Kiss Day 2022: Best Wishes, Quotes, Images, Messages, Status, Greetings in Hindi and English

♦ Happy Propose Day 2022: Best Wishes, Quotes, Images, Messages, Status, Greetings in Hindi and English

♦ Happy Hug Day 2022: Quotes, Wishes, Messages, Shayari, Images & Greetings

♦ Happy Promise Day 2022: Quotes, Wishes, Messages, & Greetings

 

आशा है आज का लेख आपको पसंद आया होगा और Happy Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस 2023 Poem, Bhashan, Quotes, Nibandh in Hindi | आज़ादी का अमृत महोत्सव ‘हर घर तिरंगा अभियान से सम्बंधित ज्यादातर चीजों की जानकरी आपको यहां प्राप्त हुई होगी। आज का लेख आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही कई तरह के लेखो के लिए हमसे Contact Us या Social Media के साथ जुड़े रहे।

 

related topics : Happy Independence Day 2023 Wishes , Happy Independence Day Quotes in Hindi, Happy Independence Day Wishes in Hindi 2023, Independence Day Quotes in Hindi , Swatantrata Diwas hindi Status, har ghar tiranga, har ghar tiranga abhiyan 2023, har ghar tiranga abhiyan kab shuru hoga, Har ghar tiranga abhiyan kya hai, हर घर तिरंगा अभियान, हर घर तिंरगा अभियान इन हिन्‍दी, हर घर तिरंगा अभियान जानकारी, 15 august speech in hindi 2023, 15 august 2023 shayari in hindi, 15 august 2023 hindi, 15 अगस्त 2023 भाषण, 15 august 2023 status, 15 august 2023 independence day, 15 अगस्त 2023 दिन, 15th august 2023 speech in english

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment