Foods to Boost Fertility in Hindi: इंफर्टिलिटी से हैं परेशान, करें डाइट में शामिल ये सुपरफूड्स

Superfoods For Improve infertility in Hindi: बिगड़ते लाइफस्टाइल, तनाव और खराब डाइट की वजह से ना केवल लोगों की सेहत ख़राब हो रही है बल्कि इससे पुरुषों तथा महिलाओं को इंफर्टिलिटी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। आज के समय में इंफर्टिलिटी एक आम समस्या बन गयी है। यह विशेषकर महिलाओं को अपना शिकार बना रही है। महिलाओं में इंफर्टिलिटी (Fertility in women) कई कारणों से
होती है जैसे की ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब में नुकसान, एंडोमेट्रियोसिस, यूटेरस या सर्विक्स से जुड़ी परेशानियां इत्याद। जिसकी वजह से महिलाओं में इंफर्टिलिटी की समस्या बहुत ज्यादा पनप रही है।

जैसा की हम जानते हैं की जितनी समस्याएं होती हैं उतने ही समाधान भी होते है। इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं जो दवाई की तरह काम करते हैं। हार्वर्ड के शोधकर्ता टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा समीक्षा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि आपकी डाइट आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है।

इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए कुछ एक्सपर्ट्स ने कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताया है। ये सुपरफूड प्रजनन क्षमता (Fertility)में सुधार करते हैं और इसके साथ आपके शरीर को भी हेल्दी बनाये रखते हैं। आइए अब जानते हैं की एक्सपर्ट्स ने महिलाओं की इंफर्टिलिटी को दूर करने में कौन-कौन से सुपरफूड्स को असरदार बताया है।

 

♦ Pregnancy me Khoon ki Kami: प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी कैसे दूर करें

♦ Tips For Normal Delivery in Hindi | नार्मल डिलीवरी के लिए घरेलू उपाय

 

Superfoods For Improve infertility

अंजीर करे प्रजनन क्षमता में सुधार: (Figs improve fertility)
सूखा हुआ अंजीर एक ऐसा Dry fruit है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और फिनोल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस Dry Fruit के सेवन से इंफर्टिलिटी में सुधार होने के साथ साथ यह आपके शरीर को भी हेल्थी बनाए रखता है। अंजीर एक ऐसा सुपरफूड है जिसका इस्तेमाल महिला और पुरुष दोनों अपनी इनफर्टिलिटी में सुधार करने के लिए कर सकते हैं।

अनार से करें इंफर्टिलिटी में सुधार: (Improve infertility with pomegranate)
अनार एक ऐसा फल है जो साल भर मिलता है। एंटी-ऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर अनार में विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट मौजूद होता है। अनार का जूस पीने से पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है, सेक्स ड्राइव बढ़ती है। इसका जूस स्पर्म के उत्पादन को भी बढ़ाता है। कुल मिलाकर अनार का सेवन करने से इंफर्टिलिटी (Improve infertility) में सुधार होता है।

काजू प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में है असरदार: (Cashew Can increasing fertility)
काजू में प्रचूर मात्रा में जिंक मौजूद होता है जो फर्टिलिटी में सुधार करता है। अगर महिलाएं कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो रोजाना काजू का सेवन करें, यह आपकी इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद करेगा।

दालचीनी प्रजनन क्षमता में करती है सुधार: (Effect of Cinnamon on fertility)
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इस मसाले का सेवन खाने में किया जाता है और साथ ही यह अपने औषधियों गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसका सेवन करने से महिलाओं और पुरुषों की फर्टिलिटी में सुधार होता है।

गाय का दूध पीएं: (Drink Cow’s Milk)
महिलाओं और पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए गाय के दूध का सेवन किया जाना चाहिए क्यूंकि गाय के दूध में सेचुरेटेड फैट होता है जो फर्टिलिटी में सुधार करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन K2 जैसे वसा में घुलनशील विटामिन होते हैं जो आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाते हैं।

 

♦ Prеgnancy Mе Kitna Pani Pina Chahiyе: प्रेग्नेंट महिलाओं को 1 दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

 

Disclaimer: Youthinfohindi ने उपरोक्त दी गयी जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी Youthinfohindi की नहीं है। इस लेख में उपलब्ध सामग्री और सलाह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें क्यूंकि youthinfohindi इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

 

दोस्तों उम्मीद है कि आपको मेरा आज का यह लेख Superfoods For Improve infertility in Hindi: इंफर्टिलिटी से हैं परेशान, करें डाइट में शामिल ये सुपरफूड्स जरूर पसंद आया होगा। आज का लेख Superfoods For Improve infertility in Hindi आपको कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही कई तरह के लेखो के लिए हमसे Contact Us या Social Media के साथ जुड़े रहे।

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment