सफल लोगों की क्या खासियत होती है-What are the Characteristics of Successful People

हम जिन सफल लोगों को अपना आदर्श मानते हैं वो यूं ही नहीं सफल हुए, उन्होंने उस सफलता को पाने के लिए बहुत मेहनत की हुई होती है। सफल लोगों को अपनी असफलताओं से सीख लेना बखूबी आता है। इसलिए आज के ब्लॉग में मई आपको सफल लोगों की क्या खासियत होती है-What are the Characteristics of Successful People, के बारे में बताने वाली हु ताकि आप भी उन खासियतों को अपना कर सफलता को प्राप्त कर सकें।

किसी सफल व्यक्ति को देखकर अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है की आखिर सफल लोगों की क्या खासियत है, सफल इंसान की क्या खूबियां होती है, एक सफल व्यक्ति की दिनचर्या क्या होती है, कामयाब लोगों की क्या पहचान है, सफल लोगों की क्या पहचान है, इस दुनिया के सफल व्यक्ति कितने है और उनकी सफलता का मंत्र क्या है, वगैरह वगैरह।

दोस्तों सफल लोग अपने जीवन में एक भी मौका गवाएं बिना अपनी सफलता की सीधी चढ़ते रहते है क्यूंकि उन्हें अच्छे से पता हैं कि जीवन में ऐसे मौके बारबार नहीं आते हैं। वो अपने डर पर काबू पाना जानते है और उस डर को प्रेरणा में बदल लेते है। सफल लोग जानते है की जबतक हम अपने मन का डर नहीं निकालेंगे उनके सफलता के रास्ते नहीं खुलेंगे।

सफलता के लिए किस्मत के भरोसे बैठे रहना कोई समझदारी की बात नहीं है। सफल और असफल लोगों में सबसे बड़ा फर्क उनकी आदतों का होता है। अपनी आदतों से ही इंसान सफल या असफल होता है। हमारी आदतें हमारे अच्छे या बुरे भविष्य का निर्माण करती है, हमारी आदतों में ही हमारी सफलता का राज छिपा होता है।

 

सफल लोगों की क्या खासियत होती है-What are the Characteristics of Successful People

अपनी आदतों के बारे में जानने के लिए या अपनी आदतों को सुधारने के लिए आपको पहले हर चीज पर और खुद पर भी ध्यान देना होगा। जीवन का हर पहलू इसी बात पर निर्भर करता है। क्यूंकि अगर आप किसी चीज पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको कैसा पता चलेगा की आप क्या खा रहे हैं, क्या पहन रहे है, कैसी सांस ले रहे हैं, कैसे जी रहे है, आसपास क्या हो रहा है, आप अपने जीवन में क्या कर रहे हैं ?

एक सफल व्यक्ति हमेशा हर चीज को बहुत जागरूकता और ध्यान से देखता व समझता है। सफल लोग समय का सही इस्तेमाल करते है और अपना हर पल बड़ी समझदारी से उपयोग करते है। सफल लोग बस अपने समय का सही इस्तेमाल करने के बारे में सोचते है। सफल लोगों को समय का महत्त्व पता होगा है इसलिए वो समय बर्बाद बिलकुल भी नहीं करते।

इंसान को विकसित होने में लाखों साल लगे है। इंसानों के बारे में एक अनोखी बात ये है की वो वही करता है जो जानवर करते है। तो जो जानवर करते है हम इंसान भी वही करने लगे तो इंसानों और जानवरों में फर्क ही क्या रह जाएगा।

हम इंसानो के पास सोचने और फर्क करने की शक्ति है। इंसान किसी काम जागरूक होकर कर सकते है पर जानवर ऐसा नहीं कर सकते, ये फर्क बहुत बड़ा है और किसी चीज को जागरूकता से करना तब तक संभव नहीं है जबतक आप उन चीजों पर ध्यान नहीं देते।

लोगों की असफलता का सबसे बड़ा कारण यही है की वो अपने क्रियाकलापों पर ध्यान नहीं देते की वो सफल होने के लिए कुछ कर भी रहे हैं या नहीं और ये ध्यान के आभाव विकार (ATTENTION DEFICIT DISORDER) इसलिए हुआ है क्यूंकि लोग अपनी जानकारियों को शिक्षा समझते है। हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था ही ऐसी है। हम बस अपने ऊपर जानकारियों का ढेर डालते रहते है।

आप अपने अंदर जितनी ज्यादा जानकारियों का ढेर लगाएंगे आप किसी और चीज में उतना ही कम ध्यान लगा पाएंगे या यूँ कहें की अगर बचपन से ही आपके दिमाग में जानकारियों का ढेर लगा दिया जाए तो आपके किसी और चीज में ध्यान देने की रुचि उतनी ही कम हो जाएगी। क्योंकी किसी चीज के बारे में कुछ भी जाने बिना, जानकारी आपको एक झूठी भावना देती है की आप सब जानते हैं।

खुद को झूठा दिलासा मत दीजिये। हम सूचना को बुद्धि समझने की गलती करते हैं। बुद्धि ही आपको किसी परिश्थिति से गुजरने का एक अनूठा रास्ता दिखाएगी, ना की वैसा रास्ता जो कोई और अपना रहा है।

safal logon ki achchi aadatein
जब आप खुद में बहुत ज्यादा जानकारियों का ढेर लगा लेते हैं तो आपके लिए ध्यान देना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब आप बिल्कुल ध्यान नहीं देते, जब आपमें ध्यान बनायें रखने की कोई क्षमता नहीं होती, तो इसका मतलब है की आपने अपनी बुद्धि तक पहुचने की क्षमता भी खो दी है। आप बस अपनी यादास्त से अपने अंदर इकठ्ठा हुई जानकारियों से सुचना बहार निकालते रहेंगे।

ज्यादा सुचना का मतलब है की जो चीज आपकी नहीं है उसे भी आपने अपनी यादों से जोड़ कर रखा है और उसके आधार पर ही आप अपनी पहचान बना लेते हैं।
आप जितना ज्यादा ऐसा करते हैं आप उतने ही ज्यादा कम असरदार यानि कम शिक्षित बनते जाते हैं। लेकिन फिल्हाल हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था ऐसी है जो बस जानकारियाँ देती है, हमे शिक्षित नहीं करती।

किसी चीज पर ध्यान देने का मतलब या उसका आधार यह है कि आपको एहसास है की आप इस पुरे ब्रह्माण्ड में से एक कण या एक अनु को भी ठीक से नहीं जानते इसलिए आप ध्यान दे पाते हैं, आप अगर ध्यान देंगे तभी आप समझ पाएंगे।

अगर आपको लगता है की आपको किसी चीज के बारे में पता है, इस चीज के बारे में जानकारी है तो आप उस पर ध्यान नहीं दे सकते। जानकारी का घमंड ही आप में ध्यान देने की कमी को पैदा करता है।

एक सफल व्यक्ति इन सभी बातों का पालन करता है। वो कभी ये नहीं सोचता की उसे सब पता है बल्कि जब भी उसे कही से कुछ सिखने का मौका मिले तो वो उसे ऐसे सीखता है जैसे उसे कुछ नहीं आता। वो अपनी सूचना को बुद्धि समझने की गलती नहीं करते हैं।

उनकी बुद्धि ही उनको किसी परिश्थिति से गुजरने का एक अनूठा रास्ता दिखाती है। सफल इंसान कभी भी वो रास्ता नहीं अपनाते जो किसी और ने अपनाया होता है बल्कि अपना रास्ता खुद बनाते है।

हर इंसान सफल होने के लिए, अपने उद्देश्य को पाने के लिए दृढ निश्चय कर लें तो सफलता उनके कदमों को चूमेगी। कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि यह कार्य असंभव है या मुझसे ये नहीं हो सकता, हमेशा सकारात्मक सोचें, एक दिन आप सफलता के सिखर तक जरूर पहुंचेंगे।

दोस्तों असफलता, सफलता का ही एक हिस्सा है। जो इस मूल मंत्र को समझ लेता हो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
जीवन में कई बार हमे सफलता की जगह असफलता मिलती है लेकिन हमे असफलता का अफसोस करने या दुःख मानाने के बजाये ये सोचने में अपना समय लगाना चाहिए की आखिर कमी कहाँ रह गई।

हर चीज में अच्छाई देखना सफल व्यक्ति का खास गुण होता है। हमे परिस्थितियों या लोगों में बुराई निकालने के बजाये उनमें अच्छाई ढूढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने अंदर आत्मविश्वास बनाये रखें क्यूंकि अगर आपको खुद पे भरोसा नहीं है तो लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल हो जाता है।

सफलता के लिए आप अपने व्यक्तित्व को हंसमुख बनाएं क्यूंकि हंसमुख व्यक्ति के आसपास हर कोई जाना और बात करना पसंद करते हैं, जबकि दुखी या निराश व्यक्ति से लगभग सभी लोग किनारा कर लेते हैं।

ध्यान रखें आप सफल तभी होंगे जब आपमें कुछ करने की, सिखने की क्षमता होगी, लेकिन बिना ये सोचे की मुझे तो ये पता है। एक सफल व्यक्ति खुद को विद्वान समझने के जगह शुरुआत से चीजों को सीखते हैं। हर काम को बारीकी से देखते और समझते हैं जिससे उस काम को करने में गलती की कोई गुजाइंश ही ना रहे। 

यह भी पढ़ें : 

नाकारात्मक विचारों को मन से कैसे निकालें ? क्या ये इतना आसान है – How to get rid of Negative Thoughts? Is it that easy?

सफलता के लिए क्या जरुरी है-आस्था, ईश्वर, भाग्य या प्रयत्न? What is needed for success-Faith, God, Luck or Effort?

 

सफल लोगों की खासियत (संक्षेप में) – Safal Logon ki Achchi Aadatein

  1. सफल लोग सुबह जल्दी उठते हैं
  2. सफल लोग हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं
  3. सफल लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं
  4. सफल लोग दूसरों को कुछ ना कह कर पहले आत्म सुधार करते हैं
  5. सफल लोग अपने सपनों को साकार करने की ताकत रखते हैं
  6. आरामदायक स्थिति से बाहर निकलना
  7. सफल लोग किस्मत या दूसरों के भरोसे नहीं बैठे रहते उनको खुद में विश्वाश होता है
  8. सफल लोग अपनी बात को कहना जानते हैं
  9. सफल लोग अपने आप पर काबू करना जानते हैं, दूसरों के उकसाने या हतोत्साहित करने से निराश नहीं होते
  10. सफल लोग बार बार प्रयत्न करते हैं, कभी हार नहीं मानते
  11. सफल लोग खुले विचारों वाले होते हैं
  12. सफल लोग अपने मन को हमेशा शांत रखते हैं

 

सफलता के रास्ते में कई बार असफलता भी हाथ लग जाती है पर हमें हार मानने के बजाये फिर से कोशिश करनी चाहिए। अगर किसी काम में अपने तरीके से सफलता नहीं मिल रही है तो अपनी आदतों को ऐसे इंसान की आदतों से बदलिए जो इस काम में पहले ही सफलता हासिल कर चुके हैं।

एक अच्छा और सफल इंसान बनने और जीवन को बेहतर ढंग से जीने के लिए आपको अपनी आदतों में तो सुधर लाना ही पड़ेगा तभी सफलता आपके कदम चूमेगी।

 

आज का ब्लॉग सफल लोगों की क्या खासियत होती है-What are the Characteristics of Successful People आपको कैसा लगा हमे जरूर बताये। अपने किसी सवाल या सुझाव के लिए आप मुझे contact कर सकते हैं। पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। 

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

3 thoughts on “सफल लोगों की क्या खासियत होती है-What are the Characteristics of Successful People”

Leave a Comment