एवोकाडो के फायदे, उपयोग और नुकसान | Avocado Benefits in Hindi

हमारे बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी काया के लिए पोषक आहार का लिया जाना बेहद जरूरी है। इस काम में फल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्यूंकि इनमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। वहीँ कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें सुपर फूड में शुमार किया जाता है। ऐसा ही एक फल है, एवोकाडो। एवोकाडो की गिनती विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में होती है। इसका स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होता है, इसलिए इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। तो आइये आज के इस लेख में हम एवोकाडो क्या है, एवोकाडो के फायदे, उपयोग और नुकसान | Avocado Benefits in Hindi के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि एवोकाडो फल की उपयोगिता को हम अच्छे से समझ सकें। साथ ही यह भी जरूर ध्यान रखें कि एवोकाडो कुछ समस्याओं में राहत तो पहुंचा सकता है, लेकिन यह उनका पूर्ण उपचार नहीं है।

सेहतमंद बने रहने के लिए हमें डॉक्टर कई प्रकार के फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। यह हमारे शरीर में ऐसे पोषक तत्वों की पूर्ति करते हैं जो सिर्फ भोजन के जरिए हमें नहीं मिल पाते। इसके साथ-साथ फलों में पौष्टिक तत्वों की मात्रा पर्याप्त रूप से पाई जाती है। इन दिनों एवोकाडो खाने वालों की संख्या में बहुत इजाफा हुआ है। नाशपाती के आकार का यह फल स्वादिष्ट तो है ही, पौष्टिक भी है। इसलिए इसका जिक्र डाइट चार्ट के प्रसंग में अधिक होता है। एवोकाडो की कई किस्में उपलब्ध हैं, लेकिन इसकी क्रीम वाली किस्में बहुत लोकप्रिय हैं।

 

Table of Contents

एवोकाडो क्या है | What is Avocado?

एवोकाडो को वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना कहा जाता है। माना जाता है कि इस खास फल की उत्पत्ति लगभग सात हजार साल पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में हुई थी। यह एक बड़े आकार का बेरी की तरह दिखने वाला गूदेदार फल है, जिसके बीच एक बड़ा बीज मौजूद रहता है। खास बड़े आकार के कारण ही इसे एलीगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है।

विश्व भर में इसकी कई किस्में प्रचलित हैं, जिनमें से हास एवोकाडो सबसे लोकप्रिय है। पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे खास है। इसलिए, इसकी खेती विश्व के कई देशों में की जाती है। इस लेख में आगे हम एवोकाडो के फायदे के साथ-साथ इसमें मौजूद सभी पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

 

♦  Ashwagandha Powder Benefits In Hindi | अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

 

एवोकाडो के फायदे – Benefits of Avocado in Hindi

सेहत, स्वास्थ्य और त्वचा से संबंधित एवोकाडो खाने के फायदे कई हैं। यही वजह है कि इसे एक सुपर फूड भी माना जाता है। तो आइए अब हम विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं कि एवोकैडो के लाभ किन-किन समस्याओं में हासिल किए जा सकते हैं:

1. पौरुषता होती है मजबूत

पौरुष शक्ति कमजोर होने के कारण कई पुरुषों की शादी शुदा ज़िन्दगी खराब हो जाती है। इसके साथ-साथ क्वालिटी ऑफ लाइफ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। एवोकाडो का सेवन करने के कारण टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बूस्ट करने में मदद मिलती है जिसके कारण और पौरुष शक्ति के कमजोर होने का खतरा कई गुना तक कम हो सकता है। इसलिए अगर आप भी ऐसे ही परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एवोकाडो का दूध के साथ सेवन करना शुरू कर सकते हैं।

2. बॉडीबिल्डिंग में मिलती है मदद

बॉडीबिल्डिंग करने वाले लोगों से अगर आप उनकी डायट के बारे में पूछेंगे तो वह एवोकाडो का सेवन करने की सलाह जरूर देंगे। इसका कारण यह है कि एवोकाडो का सेवन करने से नई कोशिकाओं के निर्माण में काफी मदद मिलती है। जब आप बॉडी बिल्डिंग के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो कोशिकाएं टूटती हैं और इन्हीं कोशिकाओं के तेजी से पुनर्निर्माण के लिए एवोकाडो का सेवन प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है।

3. लिवर के स्वास्थ्य में सहायक

लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है। शोध में माना गया है कि एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या के जोखिमों (जैसे :- अधिक लिपिड, मुक्त कणों का प्रभाव, बढ़ा हुआ वजन और लिवर में सूजन) को दूर करने में सहायक हो सकता है।

इन जोखिम कारकों को नियंत्रित कर यह फल फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस तथ्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन कर लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

4. हड्डियों को बनाए मजबूत

हड्डियों के लिए भी एवोकाडो बहुत उपयोगी हैं। कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल पाया जाता है, जो कैल्शियम के अवशोषण (Absorption) को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचा सकता है। यह खास फल विटामिन-के से भी समृद्ध होता है, जो हड्डी के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पोषक तत्व ऑस्टियोप्रोटेक्टिव (हड्डियों को मजबूत करने वाला) लाभ प्रदर्शित करता है। वहीं, इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी मौजूद होने के कारण यह जोड़ो में दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित हो सकता है।

5. हृदय स्वास्थ्य में उपयोगी

हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और हृदय रोग से संबंधित जोखिम से राहत पाने में एवोकाडो का सेवन काफी हद तक उपयोगी साबित हो सकता है। इस बात का प्रमाण एवोकाडो पर किए गए एक शोध से मिलता है। चूहों पर किए गए इस शोध में माना गया है कि एवोकाडो में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय स्वास्थ के लिए सहायक है।

वहीं, इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई व के मौजूद होता है। इस कारण यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर सकता है, जिससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

इस तथ्य के आधार पर यह माना जा सकता है कि एवोकाडो के फायदे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि, यह इंसानों पर कितना प्रभावी रहेगा इस संबंध में अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

6. पाचन को सुधारे

जैसा कि मैंने पहले ही बताया है की एवोकाडो में अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ ही भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसी फाइबर की मौजूदगी के कारण एवोकाडो पाचन प्रक्रिया को सुधारने में भी सहायक साबित हो सकता है। यह बात एवोकाडो से संबंधित एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) के एक शोध से स्पष्ट होती है।

शोध में माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है, जो पाचन में सहायक होते हैं। यही वजह है कि सीधे तौर पर एवोकाडो में मौजूद फाइबर को पाचन स्वास्थ के लिए उपयोगी माना जा सकता है।

7. वजन कम करने में मददगार

बढ़े हुए वजन को कम करने का प्रयास करने वाले लोगों के लिए भी एवोकाडो के फायदे उपयोगी साबित हो सकते हैं। एवोकाडो से जुड़े एनसीबीआई के एक शोध से यह बात साफ होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो में कम कैलोरी होती है, जिससे इसका वजन को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ वसा के अवशोषण को कम करने का काम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इससे बढ़े हुए वजन को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि वजन कम करने के उपाय में एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है।

 

♦  आयुर्वेद के अनुसार टॉयलेट करने के नियम : Toilet Rules According to Ayurveda

♦  पानी पीने का सही तरीका और समय – The Right Way and Time to Drink Water

 

8. आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंखों के लिए भी एवोकैडो के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल, एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम कर सकते हैं। वहीं, ल्यूटिन उम्र के साथ नजर संबंधी समस्या को कम करने का भी काम कर सकता है। इस बात का साफ जिक्र एवोकाडो से संबंधित दो अलग-अलग शोध में भी किया गया है।

इसके अलावा, यह फल विटामिन-ई से भी समृद्ध होता है, जो आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व है। इन तथ्यों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आंखों के लिए आहार में एवोकाडो फल सहायक हो सकता है।

9. मौखिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

एवोकाडो में पोटेशियम होता है जो दांतों की सड़न को रोक सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम मसूड़े की सूजन और पेरिओडोंटाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) से होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। चूंकि एवोकाडो में कम कार्बोहाइड्रेट के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड (लिनोलेनिक एसिड) भी मौजूद होता है इसलिए हम कह सकते हैं की मौखिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी एवोकैडो के लाभ सहायक हो सकते हैं।

10. कैंसर के जोखिम को कम करे

कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता है। चार अलग-अलग शोधों में इस बात को स्वीकार किया गया है। एक शोध के मुताबिक एवोकाडो में एवोकैटिन-बी नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम कर सकता है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं।

वहीं, एक अन्य अध्ययन के अनुसार एवोकाडो प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है। इसके लिए इस फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और फाइटोकेमिकल्स सहायक हो सकते हैं। दूसरी ओर यह भी माना गया है कि एवोकाडो में मौजूद यह फाइटोकेमिकल्स अकेले ही कैंसर कोशिकाओं के पनपने के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

इसके अलावा, एवोकाडो से जुड़ा एक अध्ययन यह भी बताता है कि इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स मुख्य रूप से खाने की नली और आंतों के कैंसर में प्रभावी परिणाम प्रदर्शित कर सकते हैं।

 

Avocado ke fayde hindi me

 

11. बालों के स्वास्थ्य में फायदेमंद

बालों के लिए भी एवोकाडो लाभदायक माना जा सकता है। इस बात की पुष्टि खरगोश पर किए गए एक शोध से होती है, जो बालों की कोशिकाओं से संबंधित है। शोध में माना गया कि एवोकाडो फल में विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, ई और सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इन सभी तत्वों की मौजूदगी के कारण यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि बालों के लिए भी एवोकाडो उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि, यह कितना प्रभावी होगा इस बारे में साफ तौर पर कुछ कहना थोड़ा मुश्किल है।

 

♦  Pet ki Charbi kam karne ke upay | पेट कम करने के लिए प्राणायाम

♦  दिमाग तेज़ करने के लिए फायदेमंद तीन बेहतरीन खाद्य पदार्थ Three Super Foods to Boost your Brain

 

12. किडनी सुरक्षा के लिए उपयोगी

किडनी को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए भी एवोकाडो फल का उपयोग लाभदायक माना जा सकता है। एक शोध से पता चला है कि एवोकाडो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं, बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के कारण मुक्त कणों का प्रभाव बढ़ता है, जो किडनी को क्षति पहुंचाने का काम कर सकता है। इस कारण यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो फल का सेवन कर मुक्त कणों के कारण होने वाली लिवर की क्षति को रोकने में मदद मिल सकती है।

वहीं, दूसरी ओर मादा बटेर पर किए गए एवोकाडो से संबंधित एक अन्य शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो बीज के पाउडर का सप्लीमेंट किडनी की कार्य क्षमता में सुधार कर सकता है। इस आधार पर किडनी के लिए एवोकाडो बीज पाउडर को भी उपयोगी माना जा सकता है।

13. आर्थराइटिस में पहुंचाए आराम

एनसीबीआई के एक शोध में जिक्र मिलता है कि एवोकाडो और सोयाबीन ऑयल के मिश्रण का सेवन आर्थराइटिस की समस्या में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है। वहीं, दूसरी ओर विशेषज्ञों का भी मानना है कि एवोकाडो के बीज में एंटीइंफ्लामेट्री (सूजन को कम करने वाला) गुण होता है। एवोकाडो के बीज का सेवन भी आर्थराइटिस के दर्द में राहत पहुंचाने का कम कर सकता है।

जैसा की मैंने ऊपर बताया है की एवोकाडो फल में भी सूजन को कम करने की क्षमता पाई जाती है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि एवोकाडो फल के साथ ही इसका तेल और बीज पाउडर भी इस समस्या में सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

14. कोलेस्ट्रोल को करे नियंत्रित

शोध से यह भी पता चला है कि एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर सकता है, जिसमें बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करना भी शामिल है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिल सकती है।

15. दिमागी विकास को बढ़ावा

अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा दिमागी विकास से संबंधित एक शोध में माना गया है कि दिमागी विकास में एवोकाडो फल लाभदायक साबित हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो में ल्यूटिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो बुद्धि के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। यही वजह है कि अन्य स्वास्थ्य लाभों के साथ ही एवोकाडो को दिमागी स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना का सकता है।

16. डायबिटीज को करें नियंत्रित

मेक्सिको के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में माना गया है कि एवोकाडो डायबिटीज टाइप-2 में फायदेमंद हो सकता है। शोध में जिक्र मिलता है कि मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड युक्त होने के कारण यह लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है।

17. झुर्रियों को करे दूर

एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को कम कर सकता है। वहीं एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल का सेवन त्वचा में कोलेजन (प्रोटीन का एक प्रकार) को बढ़ावा दे सकता है। इतना ही नहीं, एवोकाडो तेल का उपयोग झुर्रियों के उपचार के साथ-साथ घाव भरने के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।

18. सोराइसिस में फायदेमंद

एवोकाडो तेल का उपयोग कर सोरायसिस का उपचार किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, एवोकाडो तेल युक्त विटामिन-बी12 क्रीम सोरायसिस के इलाज में प्रभावी भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा, इस खास फल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड सूजन को कम कर सोरायसिस के उपचार में सहायता कर सकता है।

19. शरीर में लाये ताकत

शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आप कई प्रकार की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन अगर खाने पीने पर भी ध्यान दें तो इससे काफी मदद मिलती है। एवोकाडो का दूध और शहद के साथ सेवन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में किसी काम को करने के दौरान भी आप बिल्कुल थकावट नहीं महसूस करेंगे।

20. सांसों की बदबू से दिलाये छुटकारा

खाना सही से न पचने या पेट की परेशानियों के कारण मुंह से कई बार बदबू आने लगती है। ऐसे में एवोकाडो में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी और एंटी ऑक्सिडेंट फ्लेवोनोइड्स मंह के बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इससे सांसों में ताजगी आ जाती है। फाइबर युक्त होने के कारण इसके सेवन से अपच की समस्या से भी निजात मिलती है।

 

♦  डिलीवरी के बाद पेट कैसे कम करें – How to lose Belly Fat after Delivery

♦  पानी पीने का सही तरीका और समय – The Right Way and Time to Drink Water

♦  दिमाग को शांत कैसे रखे | How to keep Mind Calm and Steady

♦  ख़ुशी क्या है – ख़ुशी और खुशहाली का असली मतलब क्या है | What is the True Meaning of Happiness

♦  व्रत और उपवास क्यों रखे जाते हैं – इसका वैज्ञानिक कारण क्या है

 

उम्मीद करती हूँ आपको हमारा यह आर्टिकल एवोकाडो के फायदे, उपयोग और नुकसान | Avocado Benefits in Hindi, पसंद आया होगा और आप समझ गए होंगे की अश्वगंधा के फायदे और नुकसान क्या क्या होते हैं। 

आज के लेख से जुड़े किसी भी तरह के सुझाव या सवाल के लिए आप मुझे कमेंट कर सकते हैं। जिससे मेरा मोटिवेशन बढ़ेगा और मैं आपके लिए इसी प्रकार की पैसे कमाने से संबंधित और भी उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आती रहूंगी।

आज का यह लेख एवोकाडो के फायदे, उपयोग और नुकसान | Avocado Benefits in Hindi, पसंद आया हो तो पोस्ट को Like और Share करना ना भूलें। आपका एक Share हमें और ज्यादा अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करता है। अगर आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं तो हमारे Facebook Page को Like करे और हमें Subscribe जरूर कर लें।

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment