सफलता का रहस्य क्या है – Safalta Ka Rahasya in Hindi (Mysteries of Success)

सफलता क्या है? सफलता का रहस्य क्या है (Safalta ka Rahasya Kya Hai | What is the secret of success :  सफलता वही है जब आप अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कर पाते है। सफलता का अर्थ है की आप अपने जीवन को अपनी पूरी क्षमता के साथ जी रहे है। इसलिए आज के लेख में हम जानेंगे जीवन मे सफलता के 7 रहस्य – 7 Mysteries of Success | Safalta ke 7 Mantra in hindi. 

जिस इंसान के पास ढेर सारा पैसा हो उसे आप सफल नहीं कह सकते बल्कि सफलता का असली मतलब सम्पन्नता से है और सम्पन्नता तभी आती है जब हम हर काम की प्रक्रिया को ठीक से पूरा करते है। तो चलिए आज के इस ब्लॉग में हम बात करते हैं सफलता के उन 7 रहस्यों के बारे में जिनका पालन करके आप अपना एक कामयाब और सफल व्यक्तित्व बना सकते है।

सफलता के रहस्य (success secrets in hindi) और सफलता के मंत्र (Success Mantra) को समझे बिना आप सफलता को हासिल नहीं कर सकते हैं। सफलता हर किसी को पसंद है। सफलता को हर कोई हासिल करना चाहता है। सभी के लिए सफलता को पाने के रास्ते और सफलता की मंजिल अलग-अलग हो सकती है।

लेकिन सभी के लिए सफलता के मंत्र (success mantra in hindi) और सफलता के रहस्य (secrets of success in hindi) एक ही होते है। सफलता के रहस्य को जो इंसान समय से पहले या समय रहते सीख जाता है वह जल्द ही सफल हो जाता है। सफल होना मुश्किल नहीं होता है लेकिन आसान भी नहीं होता है।

सफलता के लिए हमें खुद से हर रोज लड़ना होता है। हम जितना सफल होना चाहते है हमे उतना ज्यादा उस सफलता के लिए कार्य करना होता है। सफलता के लिए सफलता के रहस्य और उसके नियमों को जानना होता है जिसकी मदद से इंसान सफल होते है।

 

सफलता का रहस्य क्या है – Safalta Ka Rahasya in Hindi | जीवन मे सफलता के 7 रहस्य – 7 | Safalta ke Mantra in hindi

1. कार्य प्रक्रिया पर धयान दे लक्ष्य पर नहीं

मान लीजिये की खेल एक प्रक्रिया है, या यूँ कहें प्रक्रिया ही खेल है और जितना, सिर्फ एक इक्छा है। अगर आप प्रक्रिया को सही तरीके से नहीं करेंगे, तो जितना सिर्फ एक इक्छा ही रहेगी। जैसे Football Worldcup में सभी 32 टीम जितने की इक्छा से आती है मगर सिर्फ एक टीम ही जीतती है क्यूंकि उन्होंने प्रक्रिया का सही तरीके से पालन किया। इसलिए नहीं की उनकी इक्छा दूसरों से मज़बूत थी।

आजकल हमारी इक्छा, प्रक्रिया से अधिक अहम् हो गयी है। अगर आप प्रक्रिया को सही तरीके से करेंगे तो सही नतीजे भी मिलेंगे। जैसे अगर आपको अपने बगीचे में फूल चाहिए तो फूल फूल का जप करने से फूल नहीं आएँगे बल्कि आपको उसके लिए फूल के पौधे को लगा कर उसका ख्याल रखना होगा। जैसे की मिट्टी, खाद, पानी, हवा और धुप उस पौधे को सही से मिल रहे है या नही।

मिट्टी फूल की तरह नहीं दिखती, खाद की गंध निश्चित रूप से फूल की तरह नहीं होती, ना पानी फूल की तरह होता है, ना ही धुप। लेकिन आप इन चीजों का सही तरीके से धायण रखेंगे, फूल के पौधे को कब किस चीज की जरुरत है उसका सही तरीके से ध्यान रखेंगे तो फूल जरूर खिलेंगे। लेकिन फूल सिर्फ उन्ही लोगों को मिलेंगे जो उसके खिलने की प्रक्रिया तक का सही से पालन करेंगे।

लेकिन दुर्भाग्य से हमने अपना सारा ध्यान केवल लक्ष्य की ओर कर दिया है। अगर आपकी एक आँख आपकी मंज़िल पर है, तो आपके पास रास्ता ढूंढने के लिए बस एक आँख है जो लक्ष्य तक पहुंचने के लिए काफी नहीं है।

अगर आप रास्ता ढूंढने के लिए दोनों आँखों का इस्तेमाल करेंगे तो समय, शक्ति और आपकी काबिलियत के मुताबिक आप वहां पहुंच जाएंगे जहाँ आपको पहुंचना है। आपको ये परवाह नहीं करनी है की कौन कहाँ पहुंच रहा है सवाल सिर्फ ये है की आप अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे है। इसी का नाम जीवन है।

यह भी पढ़ें : हमेशा बस ज्यादा पैसे कमाने की चिंता क्यों – Why Always Worry About Just Making More Money

 

2. खुद पर ध्यान केंद्रित करें और अपनी कार्य क्षमता को पहचानें

अगर मैं आपसे बेहतर होना चाहती हूँ या किसी और से बेहतर होना चाहती हूँ तो मैं कुछ भी करू मुझे लगेगा मैं आपसे बेहतर कर रही हूँ। जैसे मान लेते है मेरे सामने एक लंगड़ा आदमी खड़ा है तो मैं उससे तेज़ चलकर समझूंगी की मैं उससे बढ़िया चल रही हूँ। पर ये तो सही नहीं है ना।

यह बहुत जरुरी है की एक इंसान खुद पर ध्यान केंद्रित करे और अपनी खुद की पूरी क्षमता को खुद ही ढूंढें। कोई दूसरा क्या कर रहा है इससे आपका कोई लेना देना नहीं है। दूसरा जो कर रहा है आप सिर्फ उसका आंनद ले सकते है मगर जैसे ही आप चिंता करने लगते है की वो मुझसे बेहतर कर रहा है या मैं उनसे बेहतर होना चाहता हूँ तो आप अपने जीवन में बहुत सारी गैर जरुरी भावनाएं ले आएंगे। जो बहुत ही बुनियादी तरीके से आपको नुकसान पहुँचाती है।

अगर हम अपने जीवन में वो नहीं कर पा रहे जो हम नहीं कर सकते तो ये कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर हम वो नहीं करते जो हम कर सकते है तो हमारा जीवन व्यर्थ है। अगर कुछ करते समय मेरी नज़र सिर्फ इस पर रहती की आप क्या कर रहे है तो निश्चित रूप से मैं वो नहीं कर पाऊँगी जो मैं कर सकती हूँ।

इसलिए ये बहुत महत्वपूर्ण है की मैं वो हर चीज करू जो मैं कर सकती हूँ और अगर आप कुछ अलग कर रहे है तो मैं सिर्फ किसी और की कामयाबी को देखने की ख़ुशी के लिए कभी कभार आपको देख सकती हूँ। लेकिन अगर आप इस बात को लेकर चिंचित है की आप किसी और से बेहतर कैसे हो सकते हो तो आप किसी की कामयाबी का आनंद नहीं ले सकते और ना ही अपनी सफलता का आनंद ले सकते है।

यह भी पढ़ें : सफलता के लिए कुछ अच्छी आदतें – Some Good Habits for Successful Life

 

3. मेहनत से नहीं ख़ुशी से काम करें

केवल कड़ी मेहनत करने से दुनिया में कुछ नहीं मिलता। बचपन से ही माता पिता आपको सिखाते है की मेहनत से पढाई करो, मेहनत से काम करो और आप कड़ी मेहनत से लगे रहते है। पर आप अगर कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो काम नहीं होंगे बस एक गधे जैसा जीवन बन जाएगा। सब कहते है कड़ी मेहनत से काम करो, कभी कोई ये नहीं कहता की ख़ुशी के साथ काम करो। किसी ने आपसे ये नहीं कहा की प्यार के साथ काम करो।

हमारे बड़ो ने अपना जीवन कठिन बना लिया है और अब वो तय कर रहे है की आपका जीवन भी कठिन बन जाये। आप मेहनत से काम क्यों कर रहे है? अगर काम करने में मेहनत लग रही है तो आप उसे छोड़ दीजिये। अगर आप ख़ुशी ख़ुशी उस काम को कर सकते है तो कीजिये वरना मत कीजिये।

अगर आप काम करते हुए खुद को दुखी करने जा रहे है तो आपके काम का आपके लिए या आपके आस पास वालो के लिए क्या फायदा होगा? अगर आप इसे अपने लिए इतना मुश्किल बनाने जा रहे है तो तय है की आप इसे अपने आस पास वालों के लिए भी मुश्किल बना देंगे। अगर आप दुनिया में दुःख फ़ैलाने जा रहे है तो बेहतर है आप कुछ ना करें। अगर आप संसार में ख़ुशी फ़ैलाने जा रहे है जो जितना हो सकता है उतना फैलाइये।

अभी आप कड़ी मेहनत करते है, केवल कड़ी मेहनत करने से जरुरी नहीं है की सारे काम हो जाएं और वो होते भी नहीं है। आपको लगता है की आप हर काम कड़ी मेहनत से पूरा कर सकते है जबकि केवल कड़ी मेहनत से कोई काम पूरा नहीं होता। आपको सही चीजे करनी होंगी तभी काम होगा।

जिन लोगों ने सफलता पाई है जरुरी नहीं है की उन्हें सफलता कड़ी मेहनत के कारन मिली है। उन्हें बस पता था की उनके काम में करने के लिए सही चीज क्या है। इसलिए वो सफल रहे।

यह भी पढ़ें : उम्मीदों से मिलने वाली निराशा से कैसे निपटे | निराशा को कैसे दूर करें Tips in Hindi

 

4. 100% प्रयत्न करें

अपनी ऊर्जा और क्षमता के कुछ हिस्सों को भाग्य, ईश्वर, आस्था वगैरह के भरोसे ना छोड़े। अगर ऐसी कोई चीज है तो वो अपने आप काम करेगी। आपके हाथ में बस प्रयत्न है, बस वही करें। अपना 100% अपने प्रयत्न पर लगा दें। जो होगा वो होगा।

आपका प्रयास प्रभावशाली होना चाहिए यानी की वो केंद्रित और नपा तुला होना चाहिए। बस यूं ही प्रयास करते रहना मूर्खता है। सिर्फ मेहनत करने से आपको कुछ हासिल नहीं होने वाला बल्कि सही काम, सही समय, सही स्थान, ये सब भी अहमियत रखते हैं।

यह भी पढ़ें : ख़ुशी क्या है | ख़ुशी और खुशहाली का असली मतलब क्या है | What is the True Meaning of Happiness

 

5. बोध और बुद्धिमता में निखार लाने के साधन तलाशते रहे

सफल होने की कोई तय Recipe नहीं है। सफलता वही है जब आप अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कर पाते है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप डॉक्टर बनते है, नेता या योगी या कुछ और। सफलता का अर्थ है की आप जीवन को अपनी पूरी क्षमता के साथ जी रहे है। तो आपको अपने जीवन में बस इतना ही करना है।

लगतार अपने बोध और बुद्धिमता में निखार लाने के साधन तलाशते रहना है बाकी सब तो वैसे भी हो जाएगा। यही एक चिज है जिसकी ओर मानवता ध्यान नहीं दे रही। वे कोई ना कोई खास क्षमता पाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको कोई खास क्षमता पाने की कोशिश नहीं करनी है बस अपने बोध और बुद्धिमाता को बढ़ाए। फिर चाहे जीवन में जिससे भी सामना हो आप खुद को तैयार पाएंगे।

यह भी पढ़ें : दिमाग को शांत कैसे रखे | दिमाग को शांत और स्थिर कैसे रखें | मन और दिमाग शांत करने के उपाय (How to keep Mind Calm and Steady)

 

secrets of success in hindi

 

6. शरीर और दिमाग को अच्छी स्थिति में रखें

जीवन के तनाव के लिए हर कोई अनोखे शब्द ढूंढता रहता है। कोई कहता है थकान, कोई कहता है तनाव, कोई कहता है चिंता है तो कोई कुछ और ही कहता है, इसे कई सारे नाम दे देते है। इसका अर्थ बस ये है की आपकी बुद्धि आपके खिलाफ हो गई है और जब आपकी बुद्धि आपके खिलाफ हो जाती है तो ब्रह्माण्ड की कोई शक्ति आपको बचा नहीं सकती।

अगर आपकी बुद्धि आपके लिए काम कर रही होती तो आप आनंद में रहते या तनाव में। पर्याप्त चिकित्सा और वैज्ञानिक प्रमाण हमें दिखाते है की सिर्फ अच्छे अनुभव की स्थिति होने पर ही आपका शरीर और दिमाग सबसे अच्छी तरह काम करते है। क्या आप मानते है की जीवन में कोई भी काम करने के लिए आपका शरीर और दिमाग अच्छे से काम करना चाहिए?

अगर हाँ तो अपने दिमाग और शरीर दोनों को अच्छी स्थिति में रखने के लिए आपसे जो हो सके वो कीजिये। तभी आप सफलता की ओर एकाग्र होकर काम कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : अवसाद : डिप्रेशन क्या है | डिप्रेशन का कारण और समाधान (What is depression | Causes and Solutions of Depression)

 

7. पूर्ण विकसित इंसान बनने की कोशिश करें

दोस्तों जीवन एक खेल है। अगर आप हर चीज को उसके असली रूप में देखना सिख गए तो जीवन एक खेल बन जाएगा और आप इसे पुरे आनंद के साथ और अच्छे से खेल सकेंगे।

अगर आप इसे अच्छे से खेलेंगे तो लोग आपको सफल जानेंगे। आपको ये नहीं सोचना चाहिए की मैं सफल होना चाहता हूं बस ये सोचिए कि आप कैसे खुद को एक पूर्ण विकसित इंसान बना सकते है। एक दिन लोग जरूर कहेंगे की वो एक सफल व्यक्ति है। आप सफल होने की चिंता ना करे क्यूंकि ये जीवन जीने का सही तरीका नहीं है।

आप बस खुद के लिए दुख और दर्द पैदा कर लेंगे और अपने आस पास वालों के लिए भी क्यूंकि आपके लिए सफलता का अर्थ है किसी और के सिर पे सवार होना। मतलब आप सबसे ऊपर हो और बाकी सब आप से निचे।

ये सफलता नहीं है ये एक बीमारी है इसलिए सफलता के बारे में कभी ना सोचे। बस ये देखे की कैसे खुद को एक संपूर्ण इंसान बनाया जाए। फिर सफलता आपको खुद मिलेगी। अगर आपके एक संपूर्ण इंसान बनने के कदम ने एक अच्छा रूप ले लिया तो आपके आस पास के लोग खुद कहेंगे की ये व्यक्ति अपने जीवन में सही मायनो में सफल रहा, लोग आपको आपकी सफलता से पहचानेगे।

यह भी पढ़ें : ज़िन्दगी बदलने वाले 3 जादुई शब्द – Life Changing Three Magical Words

सफल लोगों की क्या खासियत होती है-What are the Characteristics of Successful People

सफलता के लिए क्या जरुरी है-आस्था, ईश्वर, भाग्य या प्रयत्न? What is needed for success-Faith, God, Luck or Effort?

नाकारात्मक विचारों को मन से कैसे निकालें ? क्या ये इतना आसान है – How to get rid of Negative Thoughts? Is it that easy?

 

 

दोस्तों उम्मीद करती हूँ आज का यह लेख सफलता का रहस्य क्या है – Safalta Ka Rahasya in Hindi | Safalta ke 7 Mantra in Hindi आप सब को जरूर पसंद आया होगा और ये ब्लॉग आप लोग के लिए उपयोगी साबित रही होगी। सफलता हर किसी को चाहिए पर सालता के लिए प्रयास नहीं करते, बस सोचते है वो वहां कैसे है।

आज के लेख में मैंने आपको सफलता का रहस्य क्या है – Safalta Ka Rahasya in Hindi, Safalta ka mool mantra in hindi, mantra for success in hindi, mantra in hindi for success, success mantra hindi, safalta ka mantra बताये हैं, मेरी यही आशा है की आप इन mantras को follow करके एक सफल और कामयाब इंसान बने।

सफलता का रहस्य क्या है – Safalta Ka Rahasya in Hindi : आप ये सब मत सोचिये बस अपना 100% अपने लक्ष्य को दीजिये। एक दिन आप भी सफल होंगे। आज का लेख आपको कैसा लगा अपने विचार और सवालों के लिए मुझे कमेंट करें और पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें और औरों तक भी ऐसी जानकारियां पहुचायें। 

Share This Post:

My self Namrata Maurya. I’m an Author and Founder of Youthinfohindi.com. I’m from Pune and If I talk about my Education then I’m B.com Graduate and complete my MBA (Finance & Accounts). I love to share my experience and knowledge to others, that’s why I’m here.

Leave a Comment